Showing posts with label बिहार के विद्यालयों मे होने वाला प्रार्थना. Show all posts
Showing posts with label बिहार के विद्यालयों मे होने वाला प्रार्थना. Show all posts

Monday, February 8, 2021

बिहार के विद्यालयों मे होने वाला प्रार्थना

बिहार के विद्यालयों मे होने वाला प्रार्थना -
प्रार्थना

तू ही राम है तू रहीम है,
तू करीम,कृष्ण,खुदा हुआ,
तू ही वाहे गुरु,तू ईशू मसीह,
हर नाम में,तू समा रहा ।
तू ही राम है तू रहीम है....

तेरी जात पाक कुरान में,
तेरा दर्श वेद पुराण में,
गुरु ग्रन्थ जी के बखान में,
तू प्रकाश अपना दिखा रहा ।
तू ही राम है तू रहीम है..

अरदास है,कहीं कीर्तन, 

कहीं राम धुन,कहीं आव्हन,
विधि वेद का है ये सब रचन,
तेरा भक्त तुझको बुला रहा ।
तू ही राम है तू रहीम है..

विधि वेश जाति के भेद से हमे मुक्त कर दो परम्पिता

तुझे देख पायें सभी मे हम तुझे ध्या सकें हम सभी जगह।।

तू ही राम है तू रहीम है..