19 अप्रैल 2019 चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को परम प्रतापी, अमिट तेजस्वी, भक्त शिरोमणि भगवान हनुमानजी का जन्मोत्सव है।
आप सभी को हनुमतजयन्ती की अशेष शुभकामनाएँ।
इस धरा पर जो जन्म लिया एक न एक दिन उसको इस धरा को छोड़कर जाना भी निश्चित है।
अश्वत्थामा बलिव्र्यासो हनूमांश्च विभीषण:।
कृप: परशुरामश्च सप्तएतै चिरजीविन:॥
सप्तैतान् संस्मरेन्नित्यं मार्कण्डेयमथाष्टमम्।
जीवेद्वर्षशतं सोपि सर्वव्याधिविवर्जित।।
अर्थात इन आठ लोगों (अश्वथामा, दैत्यराज बलि, वेद व्यास, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य, परशुराम और मार्कण्डेय ऋषि) का स्मरण सुबह-सुबह करने से सारी बीमारियां समाप्त होती हैं और मनुष्य 100 वर्ष की पूर्ण आयु को प्राप्त करता है।
7 मई 2019 अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव है।
16 जुलाई 2019 गुरुपूर्णिमा को भगवान वेद व्यास जी का जन्मोत्सव है।
No comments:
Post a Comment