Tuesday, July 4, 2017

स्वप्न फल

 सपनों की अपनी एक अलग दुनिया है, जिसे आज तक कोई समझ नहीं पाया है। एक शोध के अनुसार दुनिया का हर व्यक्ति रात को सोते समय सपने जरूर देखता है। इस दावे में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में तो कहा नहीं जा सकता, लेकिन हिंदू मान्यता के अनुसार हर सपने का एक विशेष फल अवश्य प्राप्त होता है।

मान्यता के अनुसार सपने हमें भविष्य में होने वाली अच्छी-बुरी घटनाओं के बारे में पहले से ही सूचित कर देते हैं, लेकिन हम उन संकेतों को समझ नहीं पाते। प्राचीन धर्म ग्रंथ जैसे वाल्मीकि रामायण, अग्निपुराण व भविष्यपुराण में भी कहीं-कहीं सपनों के माध्यम से भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जानने का वर्णन मिलता है।

सपनों का संसार बहुत ही रोचक है। कुछ समय पहले तक जहां यह विषय पुराण, इतिहास व ज्योतिष तक ही सीमित था, वहीं आज यह परामनोविज्ञान, चिकित्सा विज्ञान आदि में भी शोध का विषय बन चुका है। आज हम आपको कुछ सामान्य सपनों तथा उनसे संबंधित संभावित संकेतों के बारे में बता रहे हैं-
सपने फल
1- आंखों में काजल लगाना- शारीरिक कष्ट होना

2- स्वयं के कटे हाथ देखना- किसी निकट परिजन की मृत्यु

3- सूखा हुआ बगीचा देखना- कष्टों की प्राप्ति

4- मोटा बैल देखना- अनाज सस्ता होगा 5- पतला बैल देखना - अनाज महंगा होगा

6- भेडिय़ा देखना- दुश्मन से भय

7- राजनेता की मृत्यु देखना- देश में समस्या होना

8- पहाड़ हिलते हुए देखना- किसी बीमारी का प्रकोप होना

9- पूरी खाना- प्रसन्नता का समाचार मिलना

10- तांबा देखना- गुप्त रहस्य पता लगना

No comments:

Post a Comment